केवल बैसाखियों पर ही जिंदा कांग्रेस, PM Modi का राहुल गांधी पर वार, बोले- सिर्फ दिखावे के लिए जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं

By अंकित सिंह | Nov 08, 2024

महाराष्ट्र के नासिक में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के पहले दिन मुझे नासिक की पुण्य भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर की 500 साल की प्रतीक्षा पूरी हुई, जब प्रभु राम एक बार फिर वापस आए, तब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिनों के मेरे व्रत अनुष्ठान की शुरुआत यहीं नासिक से शुरू हुई थी। मुझे कालारम मंदिर में सफाई और सेवा का अवसर भी मिला था। आज एक बार फिर 'विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत' के लिए मैं नासिक का आशीर्वाद लेने आया हूं। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार ये काम रोक दे, तो क्या महाराष्ट्र आगे बढ़ पाएगा, महाराष्ट्र के युवाओं को क्या रोजगार के अवसर मिल पाएंगे? अगर ये काम रूके तो महाराष्ट्र काफी पीछे छूट जाएगा। कांग्रेस और उसके साथी यही चाहते हैं, उनका यही एजेंडा है। महाराष्ट्र में कोई भी बड़ा काम होता है, तो ये लोग उसका विरोध करने आ जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले लोग देश को पीछे करने का, देश को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन लोगों ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में देश को पीछे करने के लिए क्या कुछ नहीं किया!

मोगी ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट की और ना ही देश की भावना की। ये सिर्फ दिखावे के लिए जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। ये कांग्रेस वाले ऐसे हैं, जिन्होंने 75 साल तक जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब के संविधान को लागू नहीं होने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में आर्टिकल 370 को फिर से लागू करने के लिए हंगामा हुआ। ये लोग कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर से बाबा साहेब का संविधान हटा दिया जाए। ये लोग चाहते हैं कि दलितों को, वाल्मिकी समाज को जो आरक्षण 25 साल बाद मिला है, उसे छीन लिया जाए।

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता भी इनकी असलियत जान गई है। महाराष्ट्र की जनता भी देख रही है, एक तरफ महायुति का घोषणा पत्र है, तो वहीं दूसरी तरफ महाअघाड़ी का घोटाला पत्र है। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस की हरकतों के कारण उसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कांग्रेस अब ऑल इंडिया कांग्रेस नहीं बची! कांग्रेस अब परजीवी कांग्रेस बन चुकी है। ये कांग्रेस पार्टी अब केवल बैसाखियों पर ही जिंदा है। महाराष्ट्र हो, उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, झारखंड हो... ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस दूसरी पार्टियों के सहारे ही चुनाव लड़ने की हालत में है। क्योंकि ये पक्का है, जहां कांग्रेस और उसके साथी होंगे, वहां घोटाला होगा ही होगा। ये लोग ऐसी योजनाओं की घोषणा करते हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार हो सके।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में बोले Amit Shah, वक्फ बोर्ड के कुछ प्रावधानों से पूरा देश परेशान, अगर महाविकास अघाड़ी सत्ता में आई...

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के रहते ओबीसी कभी इतना एकजुट नहीं हो पाया। ओबीसी को आरक्षण भी तभी मिला जब कांग्रेस सरकार हटी। नेहरू जी के समय में कांग्रेस ने ओबीसी को अलग-अलग जातियों में बांटकर रखा, फिर इंदिरा गांधी का भी वही रवैया रहा और राजीव गांधी का भी वही हाल रहा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कभी ओबीसी को एकजुट नहीं होने दिया और 90 के दशक में जैसे की ओबीसी एकजुट हुआ और जैसे ही ओबीसी ताकतवर बना वैसे ही कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बननी बंद हो गई। उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस में ओबीसी को लेकर गुस्सा है। कांग्रेस चाहती है कि ओबीसी समाज को कमजोर कर दो, उसकी एकजुटता को समाप्त कर दो। कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि ओबीसी समाज कमजोर होगा, तभी कांग्रेस के लिए सत्ता रास्ता खुलेगा। इसलिए कांग्रेस ओबीसी को बांटकर उसमें दरार पैदा करना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति