मोरबी पुल हादसे का जिक्र कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- मन मजबूत करके आपके बीच आया हूं

By अभिनय आकाश | Oct 31, 2022

गुजरात के बनासकांठा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए क्योंकि उन्होंने मोरबी त्रासदी के बारे में बात की थी जिसमें 133 लोगों की जान चली गई थी। पीएम मोदी बनासकांठा में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उन्हें समर्पित करने आए थे। इस दौरान गुजरात के बनासकांठा में मोरबी पुल दुर्घटना पर एम मोदी भावुक हो गए और आश्वासन दिया कि त्रासदी के पीड़ितों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: मोरबी पुल हादसा: रूस के राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

राज्य के मोरबी जिले में बीती शाम एक झूला पुल गिर गया, जिससे 133 लोगों की मौत हो गई। इस त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और हर तरफ से शोक संवेदनाएं आ रही थीं। बनासकांठा में पानी का महत्व कितना है ये जानता हूं। कार्यक्रम करूं या ना करूं, लेकिन आपका प्रेम और आपके प्रति मेरा सेवाभाव और कर्तव्य से बंधे मेरे संस्कार... इस कारण से मन मजबूत करके आपके बीच आया हूं।

प्रमुख खबरें

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में Modi सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..

GT vs KKR: अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LAC पर तनाव के बीच Delhi में India-China की बड़ी बैठक, SCO पर नई रणनीति का संकेत?