Ukraine National Museum पहुंच भावुक हुए PM मोदी, जेलेंस्की बोले- हर देश में बच्चे सुरक्षा में रहने के हकदार

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन के दौरे पर कीव पहुंच गए हैं। 2022 में रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद देश की उनकी पहली यात्रा है। मोदी यूक्रेन में लगभग सात घंटे तक रुकेंगे। वो कड़ी सुरक्षा के बीच 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करते हुए कीव पहुंचे हैं। भारतीय पक्ष ने सक्रिय युद्ध क्षेत्र की यात्रा से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए यूक्रेन में मोदी के कार्यक्रम का वस्तुतः कोई विवरण नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के कीव में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस प्रतिमा को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर 2020 में स्थापित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: ये सर्वे उड़ा देगा बीजेपी की नींद, मोदी की लोकप्रियता घटी, राहुल का ग्राफ बढ़ा, आज हुए चुनाव तो क्या पूरी तरह से बदल जाएगी दिल्ली दरबार की रुपरेखा

पीएम मोदी ने यूक्रेन रवाना होने से पहले एक्स पर लिखा कि हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी दृष्टिकोण साझा करेंगे। एक मित्र और भागीदार के रूप में, हम क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की वापसी की उम्मीद करते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मोदी की दो दिनों की रूस यात्रा के एक महीने से अधिक समय बाद मोदी की यूक्रेन यात्रा हो रही है। अपनी यात्रा के दौरान, मोदी ने पुतिन के साथ एक अनौपचारिक बैठक की, जिसके बाद नोवो-ओगारियोवो के उपनगर में पुतिन के घर पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश

Srinagar में Mehbooba Mufti ने Mirwaiz Umar Farooq से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार