Israel का सर्वोच्च सम्मान PM Modi को, Knesset Medal पाने वाले दुनिया के पहले नेता बनकर रचा इतिहास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए बुधवार को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं। यह इजराइली संसद ‘नेसेट’ का सर्वोच्च सम्मान है। नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया। यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है।

यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न देशों द्वारा प्रदान किए गए 28 से अधिक सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की विशिष्ट सूची में नवीनतम है। जिनमें हाल ही उन्हें मिले ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ और इथियोपिया के ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ तथा कुवैत के ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ शामिल है। यह प्रधानमंत्री मोदी की नौ वर्षों में इज़राइल की दूसरी यात्रा है। जुलाई 2017 में उनकी पहली यात्रा के दौरान भारत-इज़राइल संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी