PM Modi बने दुनिया भर में सबसे Popular Leader, Joe Biden, Justin Trudeau हैं पीछे

By रितिका कमठान | Dec 09, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं ये हमेशा से ही कहा जाता रहा है। एक बार फिर से ये बाद साबित हो गई है। इस बार अमेरिकी कंसल्टेंसी फर्म मार्निंग कंसल्ट ने एक सर्वे किया है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और मशहूर नेता के रूप में उभरे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘अप्रूवल रेटिंग’ में शीर्ष पायदान पर है। खास बात है कि पीएम मोदी को शीर्ष पर रहते हुए 76 प्रतिशत रेटिंग मिली है जबकि उनसे दूसरे नंबर के शीर्ष नेता के अंक 66 प्रतिशत कम है।

ऐसी है अन्य नेताओं की रेटिंग

मेक्सिको के नेता और राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर लोकप्रियता के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और उन्हें 66 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। उनके बाद स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट की रेटिंग 58 प्रतिशत है और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की रेटिंग 49 प्रतिशत सामने आई है।

जानें जो बाइडेन की रेटिंग

इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का नाम भी शामिल है। जो बाइडेन 40 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ इस सूची में सातवें स्थान पर है। बता दें कि मार्च के बाद ये पहला मौका है जब जो बाइडेन को सर्वाधिक रेटिंग मिली है। वहीं अन्य नेताओं में स्पेन के पेड्रो सांचेज को 37 प्रतिशत रेटिंग मिली है। दसवें नंबर पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री लिओ वराडकर 36 प्रतिशत रेटिंग के साथ है। वहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो 13वें स्थान पर 31 प्रतिशत लोकप्रियता के साथ है।

प्रमुख खबरें

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Rajasthan में Shekhawati के समग्र विकास और हवेलियों के संरक्षण पर सरकार का जोर: CM Bhajanlal Sharma