Biden-Modi at US State dinner: शानदार डिनर के लिए आभार, पीएम मोदी ने कहा- राष्ट्रपति बोलने में सॉफ्ट लेकिन एक्शन में स्ट्रांग

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज किया। स्टेट डिनर के दौरान बाइडेन ने कहा कि भारत अमेरिका संबंधों में नया दौर है। दोनों देशों के रिश्तों को और आगे ले जाना है। पीएम के साथ शानदार समय बिताया। दोनों देशों के लोग साझेदारी को ताकत देते हैं। जिल और मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छा समय बिताया है। आज रात हम भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दोस्ती के महान बंधन का जश्न मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Addresses US Congress: AI का एक और मतलब अमेरिका और इंडिया, पीएम मोदी बोले- भारत विकास करता है तो दुनिया विकास करती है

व्हाइट हाउस में आधिकारिक स्टेट डिनर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे अद्भुत मेजबानों, राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन को शुभकामनाएं। अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, खुशी, स्वतंत्रता, समानता तथा भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मित्रता के चिरस्थायी बंधन के लिए एक उपहार है। मैं भारत अमेरिका संबंधों के बारे में और अधिक नहीं बोलना चाहता। जब आपने 2014 में मेरे लिए बैंक्वेट रखा था उस दौरान संयोग से मेरा 9 दिन का नवरात्र का व्रत था, तब आप मुझ से बार-बार पूछ रहे थे कि क्या आप कुछ भी नहीं खाएंगे? इसे लेकर आप बेहद परेशान भी थे। मुझे लगता है उस समय आपकी मुझे प्रेम से कुछ खिलाने की इच्छा आज पूरी हो हो रही है। लगभग एक दशक पहले जब आप उप राष्ट्रपति थे तब मैं आपसे पहली बार मिला था, आज भी मैं आपमें वहीं प्रतिबद्धता और गहनता देख रहा हूं। आप बोलने में सरल है लेकिन एक्शन में मज़बूत हैं और मैं समझता हूं कि आपकी इस यात्रा में डॉ. जिल बाइडेन का एक बड़ा योगदान रहा है।

अंबानी, पिचाई समेत कई मेहमान पहुंचे

 रात्रिभोज में सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, मुकेश अंबानी, नैन्सी पेलोसी और अन्य सहित कई उल्लेखनीय अतिथि शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन अपने पति पीटर नील के साथ स्टेट डिनर में शामिल होने पहुंचीं। उद्योगपति मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ यूएस स्टेट डिनर में पहुंचे। डिजाइनर राल्फ लॉरेन और उनकी पत्नी रिकी लॉरेन स्टेट डिनर में शामिल होने पहुंचे। राष्ट्रपति जो बिडेन की बेटी एशले बिडेन और उनकी मेहमान सीमा सदानंदन स्टेट डिनर में शामिल होने पहुंचीं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई यूएस स्टेट डिनर में अन्य मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए।


प्रमुख खबरें

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold

पाक सेना ने सीमा पार Afghan Taliban की चौकियों और बंकरों पर की भारी गोलाबारी

Manisha Bhanwala ने World Championship में Abigail Nette को 8-6 से हराकर रचा इतिहास

Vinesh Phogat मामले में WFI को Delhi High Court का निर्देश, 2 हफ्ते में लें फैसला