Ayodhya से PM Modi की देशवासियों से बड़ी अपील, 22 जनवरी को घर पर जलाएं दीये, 23 के बाद करें राम के दर्शन

By अंकित सिंह | Dec 30, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे के अलावा नई ट्रेनों और एक संशोधित रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि भगवान राम के भक्तों को उन्हें परेशान करने के लिए कुछ भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। ऐसे में अयोध्यावासियों में ये उत्साह और उमंग स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं और मैं भी आपकी तरह उतना ही उत्सुक हूं।

 

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir के गर्भग्रह में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जानें इसके बारे में सब और इससे जुड़े नियम


इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है। हमें देश के लिए नव संकल्प लेना है, खुद को नई ऊर्जा से भरना है। इसके लिए आप सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे सभी देशवासियों से मेरी एक करबद्ध प्रार्थना है - हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वो स्वयं अयोध्या आए। लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है। इसलिए सभी रामभक्तों से मेरा आग्रह है कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार वो अयोध्या आएं, अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं।

 

इसे भी पढ़ें: '22 जनवरी का पूरी दुनिया कर रही इंतजार', Ayodhya में बोले PM Modi- विकास और विरासत की साझा ताकत भारत को ले जाएगी आगे


नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मेरा एक आग्रह अयोध्या के भाई-बहनों से भी है- अब देश-दुनिया के लोग लगातार, हर रोज अयोध्या आते रहेंगे और ये सिलसिला अब अनंत काल तक चलेगा। इसलिए अब आपको भी एक संकल्प लेना है - ये संकल्प है अयोध्या नगर को भारत को सबसे स्वच्छ शहर बनाने का। स्वच्छ अयोध्या अब यहां के निवासियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों से और मंदिरों से मेरा आग्रह है कि - भव्य राम मंदिर के निर्माण के निमित्त, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के सभी तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का बहुत बड़ा अभियान चलाना है। हर मंदिर में सफाई का अभियान हमें 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाना है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Iran Missile Strike Dubai | दुबई के आसमान पर काले धुएं का पहरा! सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा जबल अली पोर्ट पर तबाही का मंजर | Image

Pakistan-Afghanistan War | तालिबान का रावलपिंडी एयरबेस पर ड्रोन हमला, पाकिस्तान ने 415 अफ़गान लड़ाकों को मार गिराने का किया दावा

Khamenei Death Impacts | दिल्ली में हाई-अलर्ट, दूतावासों और शिया बहुल इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात

Black Monday | Sensex 2,700 अंक टूटा, Nifty 24,700 के नीचे! Middle East War ने स्वाहा किए निवेशकों के लाखों करोड़