PM Modi ने तेलंगाना को दी बड़ी सौगात, कहा- ये चुनावी सभा नहीं, देश में चल रहा विकास का उत्सव

By अंकित सिंह | Mar 04, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर है। उन्होंने आदिलाबाद में 56,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज आदिलाबाद की धरती तेलंगाना ही नहीं बल्कि पुरे देश के लिए कई विकासधाराओं की गवाह बन रही है। आज 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास करने का अवसर मुझे यहां मिला है। 56 हजार करोड़ रूपये से भी ज्यादा के ये प्रोजेक्ट तेलंगाना समेत देश के अनेक राज्यों में विकास का नया अध्याय लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए विकास का मतलब है - गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास। 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास परियोजनाओं को 'चुनावी' रणनीति बताने वालों को पिछले 15 दिनों का हिसाब देना चाहिए। पिछले 15 दिनों में हमने 2 आईआईटी, 1 आईआईआईटी, 3 आईआईएम, 1 आईआईएस और 5 एम्स का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में हमने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना का उद्घाटन किया। 18,000 सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि 2000 से अधिक रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। इसके अलावा, पिछले 15 दिनों के दौरान ही तेल और गैस क्षेत्र के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं देश को समर्पित की गई हैं। सूची यहीं ख़त्म नहीं होती...इन 15 दिनों ने आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया है!

इसे भी पढ़ें: भाजपा के Donation For Nation Building अभियान में पीएम मोदी ने दान किए 2000 रुपये, लोगों से भी किया योगदान देने का आग्रह

विपक्ष पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोग ये जान चुके हैं कि परिवारवादी पार्टियों के चहरे अलग हो सकते हैं लेकिन चरित्र एक ही होता है और इनके चरित्र में दो पक्की चीजें हैं- एक झूठ और दूसरा लूट है। तेलंगाना में जैसे TRS के BRS बनने से कुछ नहीं बदला था वैसे ही BRS के जगह कांग्रेस के आने से कुछ नहीं बदलने वाला। ये लोग एक ही थाली के चट्टे-बट्टे के लोग हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं और इसलिए बड़े सरल भाषा में कह देते हैं कि ये तो चुनावी सभा है जबकि ये चुनावी सभा नहीं है चुनाव की तो अभी घोषणा भी नहीं हुई है। आज देश में विकास का जो उत्सव चल रहा है उसमें मैं तेलंगाना के भाई और बहनों के बीच ये विकास का उत्सव मनाने आया हूं।

प्रमुख खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा

CISF में Constable और Head Constable स्तर पर 450 खिलाड़ियों की होगी भर्ती

आतंकवाद पर Pakistan और European Union के बीच इस्लामाबाद में 10वें दौर की वार्ता

Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर