'राम आग नहीं, ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं, समाधान हैं', Ayodhya से विरोधियों को PM Modi का बड़ा संदेश

By अंकित सिंह | Jan 22, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राम मंदिर का विरोध करने वाले लोगों पर भी तंज कसा। जाहिर सी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति में है और ऐसे में उन्होंने अपने वक्तव्य के जरिए विरोधियों को एक खास संदेश देने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो भी एक समय था जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए।

इसके अलावा देश में राम मंदिर को लेकर वर्षों तक राजनीति हुई है। मोदी ने उन तमाम दलों पर निशाना साधा जो अब तक राम मंदिर के निर्माण का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। ये सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजार वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी। इसलिए मैं कहता हूं - यही समय है, सही समय है। मोदी ने कहा कि हमें आज से, इस पवित्र समय से अगले 1 हजार साल के भारत की नींव रखनी है। मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर हम सभी देशवासी इस पल से समर्थ, सक्षम, भव्य, दिव्य भारत के निर्माण की सौगंध लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत की आर्थिक विकास दर जा सकती है 10 प्रतिशत के पार

मोदी ने कहा कि ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा- भारत के उत्कर्ष का, भारत के उदय का। ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा- भव्य भारत के अभ्युदय का, विकसित भारत का। मोदी ने कहा कि यह राम के रूप में राष्ट्रीय चेतना का मंदिर है। राम भारत की आस्था हैं, राम भारत की नींव हैं। राम भारत का विचार हैं, राम भारत का कानून हैं...राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत की महिमा हैं...राम नेता हैं और राम नीति हैं. राम शाश्वत हैं...जब राम का सम्मान होता है तो उसका प्रभाव वर्षों या सदियों तक नहीं रहता, उसका प्रभाव हजारों वर्षों तक होता है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा