PM Modi-Bill Gates Interview| बिल गेट्स से बोले पीएम मोदी, मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा

By रितिका कमठान | Mar 29, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के बीच एक खास मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में दोनों दिग्गजों ने एआई, हेल्थ और जलवायु समेत कई मुद्दों पर चर्चा की है। दोनों दिग्गजों ने स्वास्थ्य से लेकर तकनीक और जलवायु जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।  इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे यहां जब एक बच्चा पैदा होता है तो आई यानी मां बोलता है और ऐआई भी बोलता है। 

औद्योगिक क्रांति में हम पिछड़े थे

इंसान प्रधानमंत्री ने कहा कि 2023 जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एआई का उपयोग किया गया था। तकनीक के हालिया उपयोग को लेकर नरेंद्र मोदी ने बिल गेट्स को बताया कि काशी तमिल समागम के दौरान उनके हिंदी भाषण को तमिल में अनुवाद किया गया था। इसके लिए नमो ऐप में आई का उपयोग किया गया था

 

दोनों के बीच हुई बातचीत में बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तकनीकी प्रगति के बारे में पूछा तो प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले और दूसरी औद्योगिक क्रांति के दौरान भारत पर चढ़ गया था क्योंकि हम एक उपनिवेश थे। मगर चौथी औद्योगिक क्रांति के बीच डिजिटल युग आने से भारत को इसका बहुत लाभ मिला है। एआई इस दिशा में बेहद अहम कड़ी है।

महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं दुनिया में डिजिटल डिवाइड की बात सुनता आया हूं। मैंने फैसला किया है कि मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा। डिजिटल बुनियादी ढांचे को गांवों तक लेकर जाएंगे। खासतौर से महिलाएं नई चीजों को जल्दी स्वीकारती है, ऐसे में टेक्नोलॉजी को नए आयाम पर लेकर जाएंगे ताकि तकनीकि सुविधा सभी के पास उपलब्ध हो।

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े