शहबाज शरीफ के सामने SCO Summit में PM Modi का दो टूक मैसेज, आतंकवाद Strategic Asset नहीं हो सकता

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2026

बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे आतंकी इकोसिस्टम को खत्म करने का आह्वान किया और कहा कि "दोहरे मापदंडों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री मोदी की यह कड़ी टिप्पणी एक राउंडटेबल चर्चा के दौरान आई, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और SCO के अन्य नेता शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि हमें एक सुर में यह कहना होगा कि इस गंभीर मुद्दे पर दोहरे मापदंडों की कोई गुंजाइश नहीं है। जो देश आतंकवाद का इस्तेमाल अपनी नीति के हथियार के तौर पर करते हैं और आतंकवादियों को पनाह व समर्थन देते हैं, उन्हें कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए: आतंकवाद किसी के लिए भी रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता। किर्गिज़ राजधानी में हुई इस चर्चा में पीएम मोदी और शरीफ़ के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: Jairam Ramesh का Modi Govt पर हमला: PM Modi फर्जी Headlines में व्यस्त, Inflation ने उड़ाई लोगों की नींद

नार्को-टेररिज्म पर प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने ड्रग तस्करी को युवाओं और क्षेत्रीय सुरक्षा, दोनों के लिए एक बढ़ता हुआ ख़तरा बताया। उन्होंने नशीले पदार्थों और संगठित अपराध से निपटने के लिए SCO देशों के बीच मज़बूत सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा ड्रग तस्करी सिर्फ़ एक अपराध नहीं है... यह हमारी युवा पीढ़ी और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर ख़तरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा खतरों, संगठित अपराध, सूचना सुरक्षा और नशीले पदार्थों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए SCO के तहत बनाए जा रहे केंद्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा सुरक्षा खतरों, संगठित अपराध, सूचना सुरक्षा और नशीले पदार्थों जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए SCO के तहत बनाए जा रहे केंद्र एक सकारात्मक कदम हैं। हमें इन्हें व्यावहारिक तालमेल और समय पर कार्रवाई के लिए प्रभावी साधन बनाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Census 2027 की विश्वसनीयता खत्म कर देंगे नए नियम, Congress नेता Jairam Ramesh का दावा

Kareena Kapoor रात में पैरों पर लगाती हैं Desi Ghee, अच्छी नींद और सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Under 23 World Wrestling: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा में जीता रजत पदक

अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट ने दी जमानत, मगर लगाई एक बड़ी शर्त