प्रधानमंत्री Modi का कैबिनेट पर मंथन शुरू, S Jaishankar और Shivraj Singh के नाम पर हुई गहन चर्चा

By Prabhasakshi News Desk | Jun 09, 2024

आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे इसी के साथ लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर इतिहास भी रच देंगे। हर बार की तरह इस बार भी उनकी कैबिनेट पर देश की नजरें लगी हुई हैं। मंत्रिमंडल में किन नेताओं को जगह मिल सकती है और गठबंधन धर्म के तहत किन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, इसे लेकर भी देश में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कई नेताओं को कैबिनेट में शामिल होने के लिए फोन गए हैं।

इसके अलावा एस जयशंकर को फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की भी चर्चा चल रही है। मनोहर लाल खट्टर, शांतनु ठाकुर, किरेन रिजिजू, राव इंद्रजीत सिंह, शोभा करांदजले, रवनीत सिंह बिट्टू , जितेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही सर्वानंद सोनोवाल, हरदीप पुरी, बंडी संजय कुमार, रक्षा खडसे, बीएल वर्मा, गजेंद्र शेखावत, ही गिरिराज सिंह, अन्नपूर्णा देवी के नाम भी चर्चा में हैं। जितिन प्रसाद और पंकज चौधरी को भी उत्तर प्रदेश से मंत्री पद दिया जा सकता है। राजस्थान से भागीरथ चौधरी को भी मंत्रीमंडल में शामिल करने की चर्चा है।

एनडीए के प्रमुख घटक दल जदयू को दो मंत्रीपद मिलने की बात कही जा रही है। जदयू के कोटे से ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर को जगह मिल सकती है। झारखंड से संजय सेठ, उत्तराखंड से अजय टम्टा, राजस्थान से पूर्व मंत्री भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र से प्रतापराव जाधव भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में आंध्र प्रदेश की तेदेपा और बिहार की जदयू पार्टी की भूमिका अहम है। ऐसे में कैबिनेट में भी इन दोनों पार्टियों को प्रमुखता मिल सकती है। ऐसे में तेदेपा को मंत्रिमंडल में चार पद मिल सकते हैं। गल्ला जयदेव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि श्रीकाकुला लोकसभा सीट से जीते राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा, जबकि गुंटूर से सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्यमंत्री बनाया जाएगा।  गल्ला जयदेव ने दोनों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। राम मोहन नायडू तीन बार लोकसभा सदस्य रहे हैं, जबकि सबसे अमीर सांसद माने जाने वाले पेम्मासानी पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!

Asian Para Games: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता स्वर्ण, स्वाति को मिला रजत

Parineeti Chopra Birthday: कभी Anushka Sharma के Interview संभालने वाली Parineeti Chopra ऐसे बनीं बड़ी Bollywood स्टार

CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की बढ़ी मुश्किलें: तिहाड़ से रिहाई के तुरंत बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा समन