China को ठेंगा दिखाने वाले को PM Modi ने बुलाया, फिर कर दिया ये बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2024

नरेंद्र मोदी एक ऐसा नाम जिसका डंका दुनियाभर की चौपालों पर बज रहा है। अब पीएम मोदी ने ऐसा काम किया है जिसने चीन की रातों की नींद उड़ा दी है। पीएम मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति को पद्म अवार्ड देने का फैसला किया है जो चीन का सबसे बड़ा दुश्मन है। ये तो आपको पता ही होगा कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले मोदी सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था। इस साल पांच लोगों को पद्म विभूषण 17 लोगों को पद्म भूषण 110 लोगों को पद्म श्री सम्मान देने का फैसला किया गया। लेकिन इनमें एक नाम सुनकर अच्छे-अच्छे भारत के इस दांव के कायल हो जाएगा। भारत ने इस बार ताइवान की एक बड़ी कंपनी फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लू के पद्म भूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया है। यंग लू वो बिजनेसमैन हैं जिससे चीन भी घबराता है। यंग लू ताइवान के नागरिक हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Mohamed Muizzu ने China के बहकावे में आकर Modi से पंगा तो ले लिया, अब देखिये क्या हश्र हो रहा है

ताइवान में हाल ही में हुए चुनाव के बाद विलियम लाई चिंग ते नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बन गए हैं। वो सत्ताधारी डीपीपी के नेता हैं। भारत के लिहाज से ये काफी अच्छा रहा। ताइवान में आई विलियन लाई की सरकार के कारण चीन की टेंशन वैसे ही बढ़ी हुई है। ऐसे में फॉक्सकॉन के यंग लू को पद्म भूषण सम्मान मिलने से चीन की धड़कने और तेजी से धड़कने वाली है। पद्म भूषण से सम्मानित ताइवानी टेक्नोलॉजी दिग्गज फॉक्सकॉन के सीईओ और चेयरमैन यंग लियू ने कहा है कि वह भारत सरकार से पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा