PM Modi ने कोलकाता में डॉक्टर की मौत पर मचे बवाल के बीच त्वरित कार्रवाई का आह्वान किया

By रितिका कमठान | Aug 15, 2024

पूरा देश कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या को लेकर रोष में है। खासतौर से डॉक्टर और मेडिकल फ्रेटर्निटी के सदस्य इस घटना के बाद से लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या पर मचे बवाल के बीच त्वरित कार्रवाई का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, "देश, समाज और राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की त्वरित जांच हो, इन जघन्य कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले - समाज में विश्वास पैदा करने के लिए यह जरूरी है।" प्रधानमंत्री ने ऐसे कृत्यों के लिए दंड पाने वालों पर व्यापक चर्चा का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, "मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जब बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं होती हैं, तो इस पर व्यापक चर्चा होती है। लेकिन जब ऐसी राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सजा मिलती है, तो यह खबरों में नहीं आता, बल्कि एक कोने तक सीमित रह जाता है।" 

इसे "समय की मांग" बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोषियों को सजा दिए जाने पर "व्यापक चर्चा" की आवश्यकता है "ताकि इस पाप को करने वाले लोग समझ सकें कि इसके लिए उन्हें फांसी की सजा मिलती है।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत महत्वपूर्ण है।"

प्रमुख खबरें

MI vs KKR: मैदान में उतरते ही इतिहास रच देगी मुंबई इंडियंस, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी

Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर Social Media छोड़ने को मजबूर हुईं Aneet Padda की बहन Reet

West Asia Crisis के बीच सरकार का बड़ा आश्वासन, देश में Petrol-Diesel का भरपूर स्टॉक, अफवाहों से बचें

IPL 2026: RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड