प्रधानमंत्री मोदी ने 12-14 आयु वर्ग के किशोरों से कोविड-19 रोधी टीके लगाने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों से कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से ‘एहतियाती खुराक’ लेने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत आज बेहतर स्थिति में है लेकिन इसके बावजूद देशवासियों को बचाव के सभी उपायों का पालन भी करते रहना होगा। ज्ञात हो कि देश में बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो गया। इस आयु वर्ग के बच्चों को सिर्फ कोर्बेवैक्स टीका लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में एक बार फिर चला बाबा का बुलडोजर गैंगस्टर बद्दो के अवैध निर्माड की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

उन्होंने कहा, ‘‘इस जानलेवा महामारी के खिलाफ लड़ाई में आज हम बेहतर स्थिति में हैं। लेकिन साथ ही साथ हमें कोविड-19 संबंधी सभी प्रकार की सावधानियां भी बरतनी होंगी।’’ उन्होंने कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया में सबसे बड़ा और विज्ञान पर आधारित है और देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 180 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं, जिनमें से 15-17 आयु वर्ग के किशोरों को दी गई नौ करोड़ से अधिक खुराक और दो करोड़ से अधिक ‘एहतियाती खुराक’ शामिल है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक