By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2020
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के शताब्दी समारोह में मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप मेंशामिल होंगे। यह पहली बार है जब पांच दशक से भी ज्यादा वक्त में कोई प्रधानमंत्री एएमयू के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस आयोजन में ऑनलाइन भाग लेंगे।