Karnataka में जीत के लिए PM Modi ने दी कांग्रेस को बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं से कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | May 13, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है। वहीं, भाजपा की करारी हार हुई है। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की आवश्यकता होती है। लेकिन कांग्रेस ने 135 सीटों से ज्यादा पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा को सिर्फ 64 सीटें ही मिली है। इन सबके बीच कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित किया है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में क्यों हुई BJP की हार, ये 6 फैक्टर जिम्मेदार?

जीत को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल