Canada election 2025: मार्क कार्नी की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- आपके साथ काम करने को उत्सुक

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के आम चुनाव में जीत के लिए मार्क कार्नी को बधाई दी और कहा कि वह अधिक से अधिक अवसरों को खोलने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर मार्क कार्नी और लिबरल पार्टी को उनकी जीत पर बधाई। भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और लोगों के बीच जीवंत संबंधों से बंधे हैं। मैं हमारी साझेदारी को मजबूत करने और हमारे लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसरों को खोलने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। 

इसे भी पढ़ें: Canada Election 2025: खालिस्तान समर्थन NDP का हुआ बुरा हाल, गंवा सकती है राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा

मार्क कार्नी के चुनाव से ओटावा के नई दिल्ली के साथ संबंधों में सुधार आने की उम्मीद है, जो पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर, एक कनाडाई नागरिक की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाने के बाद नए निम्न स्तर पर पहुंच गए थे। लिबरल नेता, एक अर्थशास्त्री और बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ कनाडा दोनों के पूर्व गवर्नर ने संकेत दिया कि अगर वह सत्ता में वापस आते हैं तो वह नई दिल्ली के साथ संबंधों को फिर से स्थापित कर सकते हैं

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी