पासवान के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- सामाजिक न्याय के क्षेत्र में दिया अहम योगदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान को जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि पासवान का प्रशासनिक अनुभव और महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों को लेकर उनकी सोच सरकार के लिए एक अहम पूंजी है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप नवप्रवर्तन चुनौती’ में भाग लेने के लिए लोगों को किया आमंत्रित

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री रामविलास पासवान जी को शुभकामनाएं। उनका प्रशासनिक अनुभव और महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों को लेकर उनकी सोच सरकार के लिए एक अहम पूंजी है।’’ मोदी ने लिखा, ‘‘सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उन्होंने बहुत योगदान दिया है। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ पासवान का जन्म बिहार के खगड़िया में 1946 में हुआ था।

प्रमुख खबरें

रूस-चीन की दोस्ती का नया पैंतरा! लावरोव बोले- ताइवान चीन का है, कोई भी स्वतंत्रता बर्दाश्त नहीं

नमो भारत कॉरिडोर की सुरक्षा में यूपी एसएसएफ को मिलेगा सीआईएसएफ का कवच, शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण

स्वस्थ शरीर से ही समृद्ध राष्ट्र संभव: CM Yogi ने खेलों और योग के महत्व पर दिया जोर

राजधानी दिल्ली में साहित्यिक परिचर्चा, विनोद कुमार शुक्ल को किया याद