'भारत की ‘नारी शक्ति’ ने फिर उत्कृष्ट...' पीएम मोदी ने हॉकी टीम को बधाई दी

By Kusum | Nov 06, 2023

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को जापान को 4-0 से हराकर दूसरा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने संगीता कुमारी (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लारेमसियामी (57वें) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) के गोल की मदद से दो बार की चैंपियन को मात दी है। वहीं पीएम मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। 

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी महिला हॉकी टीम को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के लिये बधाई। उनके शानदार कौशल, जुनून और अथक दृढ़ संकल्प ने हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने के लिए चैम्पियंस को बधाई।"

वहीं मैच की बात करें तो, रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुए इस मैच के दौरान भारतीय टीम फॉर्म में रही। मैच के 17वें मिनट में संगीता ने शानदार गोल दाग कर भारत 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद जापान ने आक्रमण तेज किया और 22वें मिनट में टीम ने गोल भी दागा। 

हालांकि, भारतीय कप्तान ने वीडियो रेफरल लिया, जिसमें गोल को फाउल करार दिया गया। 46वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल नेहा ने पेनाल्टी कार्नर से दागा। 52वें मिनट पर जापान को गोल करने का मौका मिला। डी में जापान के खिलाड़ी को गलत तरीके से रोकने के कारण जापान को पेनाल्टी मिला, लेकिन भारत की गोलकीपर सविता पूनिया ने गोल बचा लिया। 

इसके अलावा 57वें मिनट भारत ने तीसरा गोल पेनाल्टी कॉर्नर से दागा। 60वें मिनट में वंदना कटारिया ने मैदानी गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी। भारत की दीप ग्रेस एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि झारखंड की संगीता कुमारी को राइजिंग स्टार के खिताब से नवाजा गया।  

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya पर पाएं Gorgeous Look, ट्राय करें ये 5 लेटेस्ट Suit Designs

‘देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश’, Delimitation पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला

Nashik TCS केस में फडणवीस का बड़ा एक्शन, बोले- गंभीर मामला, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Energy Crisis से निपटने को तैयार Bangladesh, Rooppur न्यूक्लियर प्लांट से बदलेगी देश की तस्वीर