पीएम मोदी ने अवनि लखेड़ा और श्रीहर्ष देवरेड्डी को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा को फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया। प्रधानमंत्री ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रीहर्ष देवारेड्डी को भी बधाई दी। लेखरा ने मंगलवार को विश्व कप में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। बीस साल की अवनी ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का गोवा में निधन, नितिन गडकरी और शरद पवार ने जताया दुख

Lord Shiva और मां पार्वती की कृपा के लिए Guru Pradosh Vrat पर करें विशेष मंत्र जाप

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना