Jagannath Rath Yatra 2022:पीएम मोदी ने रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को बधाई दी और सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशियों की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रथ यात्रा के खास दिन की बधाई। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि वह अपना आशीर्वाद हम पर हमेशा बनाए रखें। सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान रथयात्रा के महत्व पर साझा किए विचारों का एक वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया।

इसे भी पढ़ें: तीन दिवसीय संसदीय दौरे पर केरल पहुंचे राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री ने ‘आषाढ़ी बीज’ के शुभ अवसर पर सभी को, खासतौर पर दुनिया भर में रहने वाले कच्छी समुदाय के लोगों को बधाई दी। मोदी ने कहा, ‘‘यह आने वाला वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।’’ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ से जुड़ा एक त्योहार है। यह उसी दिन मनाया जाता है, जिस दिन गुजरात के कच्छी समुदाय के लोग अपना नया साल मनाते हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर