पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत को ऐतिहासिक करार दिया, कहा- देश को टीम पर गर्व है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया और कहा कि आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा। भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से पराजित कर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऐतिहासिक! आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा। कांस्य पदक भारत लाने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान