'PM मोदी ने विकास और सांस्कृतिक पुर्नजागरण से देश के आम लोगों को जोड़ा', राजनाथ बोले- वह भविष्य के लिए कर रहे काम

By अंकित सिंह | Oct 17, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'मोदी @ 20' पुस्तक के गुजराती संस्करण का आज विमोचन किया। इस दौरान उनके साख मंच पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे। अपने संबोधन में राजनाथ ने कहा कि राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और सांस्कृतिक पुर्नजागरण से आम लोगों को जोड़ा है। अपने बयान में भाजपा नेता ने कहा कि पहले सोमनाथ फिर केदारनाथ, अयोध्या, काशी और अब महाकाल का बदलता स्वरूप देश के सांस्कृतिक पुर्नजागरण की मिसाल है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के करोड़ों लोगों को आजादी के आंदोलन से जोड़ा। नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और सांस्कृतिक पुर्नजागरण से देश के आम लोगों को जोड़ा। 

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राजनाथ, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, जानें निधन पर किसने क्या कहा

भाजपा नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ऐसे अनोखे नेता हैं। जो देश में ध्वंस से नहीं अपनी ‘रचनात्मकता’ से बदलाव की अलख जगाते हैं। वे अपनी रचनात्मकता से देश में सांस्कृतिक पुर्नजागरण का अभियान छेड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब देश भ्रष्टाचार में खौल रहा था। कुशासन का चौतरफा बोलबाला था, लोगों की उम्मीदें उफान मार रही थी। तो उसे नरेन्द्र मोदी मिल गए। वह किसी आन्दोलन से नहीं आए। आन्दोलन नकारात्मक भाव ध्वनित करता है। मोदी जी जन उम्मीदों के शिखर पर लोकइच्छा से पहुंचे। राजनाथ ने आगे कहा कि यह किताब प्रधानमंत्री जी के विजन को ‘डिकोड’ करती है। और ये समझने में मदद करती है कैसे देश के लोगों के लिए बड़े सपने देखने का उनमें साहस है। रणनीति और कूटनीति में भी उन्हें महाराथ हासिल है। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें