प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक, राजस्थान की कांग्रेस सरकारों की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस स्वार्थ के लिए राज्य का खजाना खाली कर रही है और चुनावी राज्य राजस्थान में भी विकास रुक गया है, जहां उसकी सरकार है, लेकिन इसके विपरीत महाराष्ट्र में चौतरफा विकास हो रहा है। मोदी ने कहा कि कर्नाटक में, सिद्धरमैया सरकार ने स्वीकार किया है कि राज्य का खजाना खाली है और विकास के लिए धन नहीं है। कर्नाटक में मई में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने के बाद कांग्रेस सत्ता में आई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लोकलुभावन घोषणाएं करके कर्नाटक में सत्ता में आने में कामयाब रही, लेकिन इस प्रक्रिया में उसने लोगों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। प्रधानमंत्री दो नयी पुणे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और पुणे में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे।

मोदी ने कहा, अब स्थिति ऐसी है कि कर्नाटक सरकार स्वीकार कर रही है कि बेंगलुरु या राज्य के बाकी हिस्सों के विकास के लिए राज्य का खजाना खाली है।ऐसी ही हालत राजस्थान में है, जहां कर का बोझ बढ़ता जा रहा है और विकास कार्य ठप पड़े हैं।” भाजपा शासित मध्यप्रदेश और कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ व राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए नीति , नीयत और निष्ठा आवश्यक तत्व हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीति, नियत और निष्ठा ही तय करती है कि विकास होगा या नहीं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा