PM Modi Podcast Video: मैं देवता नहीं, गलतियां मुझसे भी होती हैं, Podcast पर पीएम मोदी का डेब्यू, कौन है वो शख्स जिसको दिया पहला इंटरव्यू?

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ द्वारा होस्ट किए जाने वाले पॉडकास्ट 'पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ' पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कामथ ने एक्स पर एक ट्रेलर साझा करके आगामी एपिसोड के बारे में जानकारी दी। ट्रेलर राजनीति और उद्यमिता को जोड़ने वाली चर्चाओं में शामिल होने के पॉडकास्ट के इरादे को दर्शाता है। दो मिनट के प्रीव्यू में कामथ और पीएम मोदी के बीच एक अनौपचारिक चर्चा दिखाई गई है, जहां कामथ ने खुले तौर पर अपनी घबराहट को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं यहां आपके सामने बैठा हूं और बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट महसूस हो रही है। यह मेरे लिए एक कठिन बातचीत है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में होगी राहुल गांधी की एंट्री, 13 जनवरी को कर सकते हैं चुनावी रैली को संबोधित

निखिल कामथ एक भारतीय स्टॉक ब्रोकर और सफल एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने साल 2010 में ज़ेरोधा की स्थापना की थी। ज़ेरोधा स्टॉक, कमोडिटी, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और मुद्रा में ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवाएं देता है. निखिल ने अपने बड़े भाई नितिन कामथ के साथ ज़ेरोधा की शुरुआत की थी। ज़ेरोधा के 10 मिलियन क्लाइंट हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में से एक है। वह रेनमैटर के भी फाउंडर हैं। निखिल 2024 फोर्ब्स के विश्व अरबपतियों की लिस्ट में भी शामिल थे और फोर्ब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति $3.1 बिलियन है। 

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल