PM Modi degree row: अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ ताजा समन जारी

By अंकित सिंह | May 23, 2023

गुजरात की एक अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि के मामले में 7 जून को पेश होने के लिए एक नया समन जारी किया है। याचिकाकर्ता के वकील अमित नायक ने बताया कि कोर्ट ने 15 अप्रैल को दोनों आरोपियों (अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह) को कोर्ट में पेश होने को कहा था। आज उसी के सिलसिले में तारीख थी लेकिन समन में ज्यादा स्पष्टता नहीं है इसलिए न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि दोनों आरोपियों को शिकायत प्रतियों के साथ नए सिरे से समन जारी किया जाए। सुनवाई की अगली तारीख 7 जून है। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal इस सप्ताह करेंगे कई नेताओं से मुलाकात, ममता, पवार, उद्धव ठाकरे से होगी मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को आपराधिक मानहानि मामले में मंगलवार को पेश होने के लिए गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन अभी तक नहीं मिला है। आप की गुजरात इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रणव ठक्कर ने सोमवार को यह जानकारी दी थी। गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत पर एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने 15 अप्रैल को एक आदेश जारी करके केजरीवाल और संजय सिंह को 23 मई को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए समन जारी किया था। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी