कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए PM ने लॉकडाउन की घोषणा में की देरी: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

पणजी। कांग्रेस की गोवा इकाई ने शनिवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा में देरी की। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गिरीश चूडांकर ने अपने ट्वीट में मराठी अखबार की एक खबर का संदर्भ दिया, जिसमें दावा किया गया है कि अगर लॉकडाउन पहले ही लागू कर दिया गया होता तो आज देश में वर्तमान स्थिति नहीं होती। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा में देरी से भारत में कोरोना वायरस की स्थिति भयावह हो गयी। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। ’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर सुगबुगाहट तेज, स्टेट गैरेज को 12 गाडियां तैयार करने के निर्देश ! 

कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के इस्तीफा देने से अपनी सरकार के अल्पमत में आने के कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को तीन सप्ताह के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की। इस लॉकडाउन को बाद में तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Parliament में विपक्ष का जोरदार हंगामा, Lok Sabha की कार्यवाही 9 February तक स्थगित

Pakistan की क्रूरता का होगा पर्दाफाश! बलूच नेता ने International Community को ग्राउंड जीरो पर बुलाया

China को Clean Chit, Operation Sindoor पर चुप्पी क्यों? जयराम रमेश ने PM Modi से पूछे सवाल

America का High Alert: अपने नागरिकों को दी चेतावनी, तुरंत Iran छोड़ो, हालात गंभीर