PM Modi ने की जंगल सफारी, बांदीपुर सैंक्चुरी में उठाया लुत्फ, प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल का जश्न

By रितिका कमठान | Apr 09, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में रविवार सुबह पहुंचे जहां उन्होंने जंगल ‘सफारी’ का लुफ्त उठाया। इस दौरान उन्होंने 20 किलोमीटर की जीप सफारी का आनंद लिया है। इसके साथ ही वो तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरी के मुदुमलाई में हाथी शिविर भी पहुंचे है। शिविर में हाथियों को उन्होंने खुद खाना खिलाया और उनके साथ कुछ समय भी व्यतीत किया।

ट्वीट के साथ पीएमओ ने मोदी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह ‘सफारी’ के कपड़े पहने हुए और हैट लगाए हुए नजर आ रहे हैं। राज्य के वन विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी 1941 को एक सरकारी अधिसूचना के तहत स्थापित तत्कालीन वेणुगोपाल वन्यजीव उद्यान के वन क्षेत्र के अधिकांश हिस्से को लेकर एक राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।

विभाग के अनुसार, 1985 में इस राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार किया गया, जिससे इसका क्षेत्र फल बढ़कर 874 वर्ग किलोमीटर हो गया और इसका नाम बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान रख दिया गया। 1973 में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के तहत लाया गया।इसके बाद, कुछ निकटवर्ती आरक्षित वन क्षेत्रों को अभयारण्य में मिलाया गया। मौजूदा समय में बांदीपुरा बाघ अभयारण्य 912.04 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।

प्रमुख खबरें

Haldiram की बड़ी लापरवाही! Faridabad में Expired मिठाई बेचने पर Consumer Court ने ठोका जुर्माना

West Bengal Election: पहले चरण के लिए 2407 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी Central Forces की नजर

Top 10 Breaking News 15 April 2026 | Raghav Chadha Z+ Security Withdrawn | TCS Nashik Conversion Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mohini Ekadashi 2026: 26 या 27 अप्रैल? जानें मोहिनी एकादशी व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि