नशे की लत छुड़ाने के लिए परिवारों का मजबूत सहारा जरूरी, World Gayatri Parivar के कार्यक्रम में PM Modi ने नशे के दुष्परिणामों पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को नशे की लत का शिकार होने से बचाने की जरूरत पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि इससे निपटने के लिए परिवारों के मजबूत सहयोग की आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री ने ‘गायत्री परिवार’ की ओर से आयोजित ‘अश्वमेध यज्ञ’ कार्यक्रम में वीडियो संदेश में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मादकपदार्थ मुक्त भारत के निर्माण के लिए यह अहम है कि परिवार किसी संस्थान की भांति ही मजबूत बनें।’’ उन्होंने कहा कि जब परिवार कमजोर होता है तो मूल्यों का क्षरण होने लगता है और फिर उसका प्रभाव व्यापक तौर पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले तीन महीने Mann Ki Baat’ का नहीं होगा प्रसारण: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें ‘अश्वमेध यज्ञ’ नाम वाले इस कार्यक्रम से जुड़ने में कुछ दुविधा थी क्योंकि यह शब्द ताकत के विस्तार से जुड़ा है। चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बहुत ऊंचा है, साथ ही उन्होंने ‘गायत्री परिवार’ के कार्यों और शिक्षाओं के लिए उसकी सराहना की। अपने संबोधन में मोदी ने युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने और इससे प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘नशा व्यक्तियों और समाजों पर कहर बरपाता है, जिससे भारी क्षति होती है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल युवाओं को प्रेरित करेगी और ‘‘एक प्रेरणा प्राप्त युवा मादक पदार्थों की ओर रुख नहीं कर सकता।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा