भाजपा के Donation For Nation Building अभियान में पीएम मोदी ने दान किए 2000 रुपये, लोगों से भी किया योगदान देने का आग्रह

By एकता | Mar 03, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के ‘राष्ट्र निर्माण के लिए दान’ अभियान के तहत पार्टी फंड के रूप में भाजपा को 2,000 रुपये का योगदान दिया। इसी के साथ पीएम मोदी ने सभी से राष्ट्र निर्माण के लिए दान अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया। बता दें, भाजपा के चंदा अभियान की शुरुआत 1 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। उन्होंने पार्टी को 1,000 रुपये का योगदान दिया था।

इसे भी पढ़ें: Jan Vishwas Rally । नीतीश कुमार 'पलटूराम', मोदी नहीं है हिन्दू, PM और Bihar CM पर भड़के Lalu Prasad Yadav

चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चला है कि भाजपा वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 719 करोड़ रुपये की फंडिंग इकट्ठा किया था। पिछले वर्ष की तुलना में ये 17 प्रतिशत अधिक था। 2021-2022 में पार्टी को 614 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-2023 में कांग्रेस को 95.4 करोड़ रुपये चंदा मिला था, जो वित्त वर्ष 2021-2022 में घटकर 79 करोड़ रुपये रह गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार