7 साल पर अनाथ, 20 की उम्र में खोई आंखों की रोशनी, मशहूर मुफ्ती की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुलअजीज बिन अब्दुल्लाह बिन मोहम्मद अल अल-शेख के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती, महामहिम शेख अब्दुलअजीज बिन अब्दुल्लाह बिन मोहम्मद अल अल-शेख के दुखद निधन पर गहरी संवेदना। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ सऊदी अरब और उसके लोगों के साथ हैं। शेख अब्दुलअजीज दो दशकों से भी ज़्यादा समय तक इस्लामिक स्टेट के शीर्ष धार्मिक नेता रहे। मंगलवार को 82 वर्ष की आयु में उनके निधन की घोषणा की गई। 

इसे भी पढ़ें: Revival of Troika Chapter 5 | रूस-भारत-चीन के साथ आने से क्यों डरते ट्रंप| Teh Tak

आज अस्र की नमाज़ के बाद रियाद की इमाम तुर्की बिन अब्दुल्ला मस्जिद में उनके जनाज़े की नमाज़ अदा की जाएगी। बयान में कहा गया है कि दोनों पवित्र मस्जिदों के संरक्षक, किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ने आदेश दिया है कि मक्का की ग्रैंड मस्जिद, मदीना की पैगंबर की मस्जिद और पूरे राज्य की सभी मस्जिदों में उनकी अनुपस्थिति में जनाज़े की नमाज़ अदा की जाए।

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं