Operation Sindoor पर PM Modi की पहली प्रतिक्रिया, देश के लिए गर्व का पल

By अंकित सिंह | May 07, 2025

बुधवार (7 मई) को कैबिनेट मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। भारतीय सेना ने तय तैयारी के मुताबिक ऑपरेशन को अंजाम दिया। सभी कैबिनेट मंत्रियों ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए गर्व का पल है। कैबिनेट बैठक के बाद मोदी ने अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ अलग से मीटिंग की।

इसे भी पढ़ें: पहले पाक में 100 किमी अंदर घुसकर मचाया तांडव, फिर हिंदू-मुस्लिम एंगल को किया ध्वस्त, भारत का ऑपरेशन सिंदूर वाला एक्शन क्या है UNO चार्टर के अनुरूप

भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सीधे जवाब में की गई, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस अभियान को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया, जिसमें सेना और सैन्य बलों को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी रात ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार नज़र रखे हुए थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने के लिए स्थानों का चयन किया।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी