प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई, 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की पकड़ सकती है रफ्तार

By रेनू तिवारी | Oct 13, 2022

शिमला। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्वतीय राज्य  हिमाचल प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, अम्ब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन है जिसे देश में पेश किया गया है और यह पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। अधिकारियों ने कहा कि नयी वंदे भारत ट्रेन पहले की ट्रेन की तुलना में अधिक उन्नत और हल्की है तथा कम अवधि में तेज गति से चलने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें: हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट के दोनों जज की राय अलग-अलग, बड़ी बेंच को भेजा गया मामला

जानें ट्रेन की सभी खासियत के बारे में

ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब तथा ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज माध्यम प्रदान करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री के ऊना के पेखुबेला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री बाद में राज्य के दो जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के बाद ऊना और चंबा जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश का यह नौवां दौरा है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय