Madhya Pradesh को PM Modi ने दी करोड़ों की सौगात, बोले- कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया है

By अंकित सिंह | Oct 05, 2023

पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री लगातार राज्य को सौगात दे रहे हैं। इस मौके पर मोदी ने ककहा कि आज देश वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 500वीं जन्मजयंती मना रहा है। रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन अवसर पर मैंने उनकी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का आह्वान किया था। आज हम सभी इसी उद्देश्य से यहां एकत्र हुए हैं। हमारे पूर्वजों का ऋण चुकाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में अगर रानी दुर्गावती जैसी कोई वीरांगना होती तो वो देश पूरी दुनिया में उछल-कूद करता। आजादी के बाद हमारे देश में भी यहीं होना चाहिए था, लेकिन हमारे महापुरुषों को भुला दिया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज अपने नौजवान साथियों को कुछ पुरानी बात याद कराना चाहता हूं। 2014 से पहले आए दिन कांग्रेस सरकार के हजारों-करोड़ रूपये के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। जो पैसा गरीब पर खर्च होना था, वो कांग्रेस के नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जब आपने हमें सेवा का मौका दिया तो हमने कांग्रेस सरकार की उन भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया। हमने तकनीक का इस्तेमाल करके करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दस्तावेजों से हटाया। ये वो नाम थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था लेकिन सरकारी दफ्तर से खजाना लूटने का रास्ता बन गया था।

इसे भी पढ़ें: MP Election 2023: मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टर प्लान, कांटे से कांटा निकालेगी पार्टी

मोदी ने कहा कि हमने जन धन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रि-शक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया। आज इस त्रि-शक्ति की वजह से 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा (जो चोरी होते थे, गलत हाथों में जाते थे) बचाने का काम मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज एक ऐसे मुहाने पर जहां विकास की गति कोई रुकावट, कोई गिरावट 20-25 साल बाद भी नहीं लौटेगी। सबकुछ तबाह हो जाएगा। इसलिए विकास की गति को रुकने नहीं देना है, अटकने नहीं देना है। राज्य के 25 साल से कम उम्र के साथियों ने तो नया और प्रगति करता हुआ मध्य प्रदेश ही देखा है। ये उनकी जिम्मेदारी है कि आने वाले 25 साल में जब उनके बच्चे युवा होंगे तब उनके सामने विकसित और समृद्ध मध्य प्रदेश हो।

प्रमुख खबरें

Delhi के Seemapuri में इमारत गिरने से 3 की मौत, मलबे से 11 लोग निकाले गए

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया