झारखंड को PM मोदी ने दिए कई बड़े तोहफे, कहा- पूर्वी भारत के विकास को मिलेगा रफ्तार

By अंकित सिंह | Jul 12, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के देवघर में हैं। बाबा महादेव की नगरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कई बड़े तोहफे दिए गए हैं। मोदी ने देवघर में 16,800 करोड़ लागत की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने देवघर हवाई अड्डे और एम्स का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड के आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक हालातों को देखते हुए अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए त्वरित निर्णय ले रही है मोदी सरकार

मोदी ने दावा किया कि देवघर एयरपोर्ट से हर साल करीब 5 लाख यात्रियों की आवाजाही हो पाएगी। इससे बाबा के भक्तों को भी सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है। बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। मोदी ने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के, रोजगार-स्वरोजगार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। हमने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सिर्फ देवघर ही नहीं पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो हम सपने देखते है और वो जब साकार होता है, हम उसे हकीकत में अनुभव करते हैं तो उसकी खुशी कुछ और होती है। उस सपने को साकार करने के लिए आज हमारे बीच प्रधानमंत्री जी आए हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झारखंड के लिए 14 नए हवाई मार्गों, तीन और हवाई अड्डों की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Style Guide: अपने ट्रेडिशनल लुक को बनाएं खास, ये सेप्टम नोज रिंग्स हैं Perfect Choice

Bangladeshi Infiltrators को खदेड़ने के लिए West Bengal में हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुसपैठियों पर सख्ती से बौखलाया Dhaka

10 मिनट में चाहिए High Protein नाश्ता? बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं क्रिस्पी मसूर डोसा, देखें Recipe

Ekadashi Rules: एकादशी व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, Lord Vishnu हो सकते हैं नाराज