एक हैं तो सेफ हैं, Jharkhand की जनता को PM Modi ने दिया एकजुट रहने का संदेश, Congress-JMM पर लगाया ये आरोप

By एकता | Nov 10, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यहां एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश दिया और 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा बुलंद किया। पीएम मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तोड़कर उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: क्या Maharashtra Election के बाद CM नहीं रहेंगे एकनाथ शिंदे? Amit Shah ने कहा- लेंगे फैसला

मोदी ने राज्य की जनता से इस ‘गणित’ को समझने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 1990 में ओबीसी समुदाय को जब आरक्षण मिला इस समाज के अलग-अलग जातियों का संख्या बल एक साथ जुड़ गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद से कांग्रेस अब तक लोकसभा में 250 सीट भी नहीं जीत पाई है। उन्होंने कहा, 'इसलिए कांग्रेस ओबीसी की इस सामूहिक ताकत को तोड़ना चाहती है और समुदाय को सैंकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है।'

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections 2024 । महाराष्ट्र की जनता को महाविकास अघाड़ी ने दी 5 बड़ी गारंटियां

प्रधानमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा-एनडीए का एक ही मंत्र है 'हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे'। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज की सुविधा हो, पढ़ाई की सुविधा हो, सिंचाई के लिए पानी मिले, बुढ़ापे में दवाई मिले। लेकिन जेएमएम सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं जेएमएम और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं।'

प्रमुख खबरें

बॉलीवुड अभिनेता Tusshar Kapoor को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

AIIMS के पूर्व निदेशक और Padma Shri से सम्मानित न्यूरोसर्जन Dr Ashok Mahapatra का निधन

Sultanpur में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 500 मीटर घिसटने से युवक की मौत

Diwali पर Ethnic Look के लिए बेस्ट हैं Chandbali Earrings के ये नए डिजाइंस