आज भी मेरे पास है...25 साल पुराना मफलर दिखा न्यूजीलैंड के 'मिनी इंडिया' में भावुक हुए PM मोदी

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रिश्ते दोस्ती, साझा मूल्यों और एक मज़बूत भविष्य के लिए आपसी प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। न्यूज़ीलैंड की सांस्कृतिक विरासत का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने वाका शब्द के महत्व पर प्रकाश डाला, जो सदियों से लोगों को एक साथ लाने का प्रतीक रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि वाका सिर्फ़ एक नाव नहीं है। यह एक साझा यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि भारत-न्यूज़ीलैंड वाका अब एक नई यात्रा पर साथ निकलने के लिए तैयार है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी को दर्शाता है। न्यूजीलैंड वो जगह है, जहां सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। कहीं खंडाला है, कहीं बॉम्बे हिल्स है, कहीं कोरोमंडल है, कलकत्ता स्ट्रीट है, दिल्ली क्रिसेंट है, अमृतसर स्ट्रीट है... ऐसे कितने ही नाम हैं, जहां रहते-रहते आप भी पूरे के पूरे कीवी हो गए हैं और न्यूजीलैंड के लीडर से जब भी मैं मिला हूं आप सभी की प्रशंसा करते हैं। प्रशंसा आपकी होती है और सिर मेरा ऊंचा होता है।

द्विपक्षीय संबंधों में नया अध्याय

दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच के संबंध बेहद गहरे और मजबूत हैं। वर्तमान में यह साझेदारी नए आयाम छू रही है। सबसे खास बात यह है कि इस आपसी रिश्ते को वहां की सभी राजनीतिक पार्टियों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त है। 

प्रमुख खबरें

हरियाणा में दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, ड्राइवर ने सुनाई पूरी कहानी; 2 हिरासत में

भ्रष्टाचार के मामले में Bangladesh के पूर्व वायुसेना प्रमुख Shaikh Abdul Hannan कतर में हिरासत में

ChatGPT से बनाएं डांडिया लुक वाली शानदार तस्वीरें, ये रहे बेस्ट AI Prompts

Airtel ने लॉन्च किए 3 नए Recharge Plans, बिना Data मिलेगी Unlimited Calling