'जिनके अपने होश ठिकाने नहीं, वो मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं', राहुल गांधी के नशे वाले बयान पर PM Modi का पलटवार

By अंकित सिंह | Feb 23, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 'नशेड़ी' शब्द सुना तो वह हैरान रह गए। राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस परिवार के राजकुमार कहते हैं कि यूपी के युवा 'नशेड़ी' हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ''उन्होंने मोदी को गाली देने में दशकों बिताए। लेकिन अब वे अपनी हताशा लोगों पर प्रकट कर रहे हैं।'' राहुल पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज का कहना है कि काशी के नौजवान, यूपी के नौजवान नशेड़ी हैं। जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वो यूपी के, मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये अपने परिवार और वोटबैंक से बाहर देख नहीं सकते, सोच नहीं सकते। तभी तो हर चुनाव के दौरान साथ आते हैं और जब परिणाम ‘निल बटे सन्नाटा’ आता है तो ये एक-दूसरे को गाली देते हुए अलग हो जाते हैं। इस बार तो इनको जमानत बचाने के लिए ही बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है- हर लाभार्थी को शत-प्रतिशत लाभ। मोदी लाभार्थियों के सैचुरेशन की गारंटी दे रहा है, तो यूपी ने भी सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय किया है। यानी इस बार यूपी शत-प्रतिशत सीटें NDA के नाम करने वाला है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करते समय मोदी ने कहा कि यहां आने से पहले मैं बनास डेयरी प्लांट में गया था। वहां मेरी अनेक पशुपालक बहनों से बातचीत भी हुई है। किसान परिवारों की इन बहनों को 2-3 साल पहले हमने स्वदेशी नस्ल की गीर गाय दी थीं। मकसद ये था कि पूर्वांचल में बेहतर नस्ल की स्वदेशी गायों को लेकर जानकारी और बढ़े, किसान-पशुपालकों को फायदा हो। आज यहां गीर गायों की संख्या साढ़े तीन सौ के करीब तक पहुंच चुकी है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि