By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022
नयी दिल्ली, एक जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स’ (सनदी लेखाकार) दिवस पर अर्थव्यवस्था में सनदी लेखाकारों की भूमिका की सराहना की और उम्मीद जताई कि वे अर्थव्यवस्था के विकास तथा उसमें पारदर्शिता लाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था में सनदी लेखाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स’ दिवस पर, सभी सनदी लेखाकारों को शुभकामनाएं।’’ उन्होंने साथ ही उम्मीद जतायी कि ये लेखाकार अर्थव्यवस्था के विकास तथा उसमें पारदर्शिता लाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे।