पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन मैं... छत्तीसगढ़ में ये क्या बोल गए राहुल गांधी

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को वादा किया कि वह राज्य में किसानों का कर्ज माफ करेंगे। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके झूठे वादों के लिए कटाक्ष करते हुए यह टिप्पणी की। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वे (भाजपा) किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते, वे केवल अडानी का कर्ज माफ कर सकते हैं। हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और हमने ऐसा किया। मैं एक बार फिर यह वादा कर रहा हूं कि हम फिर से छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 

छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करने के अलावा, गांधी ने स्कूलों और कॉलेजों के लिए मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपके लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं जिसे हम 'केजी टू पीजी' कहते हैं। केजी (किंडरगार्टन) से पीजी (पोस्ट-ग्रेजुएशन) तक छात्रों के लिए सरकारी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्हें एक भी पैसा नहीं देना होगा। उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता बरकरार रखती है तो तेंदू पत्ता संग्राहकों को प्रति वर्ष 4,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद