PM Modi ने सुशासन से देश की राजनीतिक संस्कृति और एजेंडे को बदल दिया : BJP Chief Nadda

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुशासन के साथ देश की ‘राजनीतिक संस्कृति और एजेंडे’ को बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप मतदाता उनकी वोट बैंक की राजनीति का शिकार बन गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल और उनसे पहले की सरकार के कार्यकाल के बीच तुलना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘2014 के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक संस्कृति और एजेंडा को भी बदल दिया है।’’

नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा, ‘‘सुशासन कोई नारा नहीं है और न ही कोई जादू की छड़ी है। सुशासन एक भावना है जिसके साथ आप जीते हैं।’’ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोदी सरकार के कामकाज के तरीके की सराहना की और कहा कि वह उनके लिए ‘आदर्श’ और प्रेरणास्रोत हैं।

प्रमुख खबरें

Team India के Head Coach Gautam Gambhir का 45वां जन्मदिन, दिग्गजों ने याद किया स्वर्णिम सफर

Mrunal Thakur ने राका में काम करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासा करते हुए कहा-पिछले 9 महीनों से नहीं साइन की कोई फिल्म

TDP राज में उम्मीदवारों पर पुलिस का दबाव, YSRCP ने 24 घंटे में सर्टिफिकेट देने की मांग की

Maharashtra में किसानों को ₹6,000 करोड़ की अग्रिम मदद, सवा करोड़ खातों में पहुंचेंगे ₹5,000