PM Modi ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। शाह ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योगाभ्यास को जन आंदोलन बना दिया है जिसने कई लोगों को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मोदी किसी देश के पहले राष्ट्र प्रमुख बन गये हैं जो संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अध्यादेश को लेकर केजरीवाल का कांग्रेस पर वार, बोले- विपक्ष की बैठक में सबसे पहला मुद्दा यही होगा

 नरेन्द्रभाई ने इस प्राचीन ज्ञान को जन आंदोलन में बदल दिया और लोगों को इस तरह की जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस विधा ने अनेक लोगों के जीवन को बदल दिया है।’’ इससे पहले, शाह ने जगतपुर इलाके में एक रेलवे ओवरब्रिज और न्यू रानिप में एक सार्वजनिक उद्यान का उद्घाटन किया। शाह ने रथ यात्रा के अवसर पर मंगलवार सुबह जमालपुर स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर में ‘मंगला आरती’ भी की।

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold