Independence Day 2025 | लाल किले से पीएम मोदी का ऐतिहासिक 103 मिनट का भाषण, बतौर प्रधानमंत्री नया कीर्तिमान रचा!

By रेनू तिवारी | Aug 15, 2025

आज देश अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से इस समारोह का नेतृत्व किया। स्मारक की प्राचीर से लगातार 12वें स्वतंत्रता दिवस पर अपना संबोधन देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों, वरिष्ठ सरकारी और रक्षा अधिकारियों, और खिलाड़ियों सहित हज़ारों लोग शामिल हुए। सुचारू रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक नया कीर्तिमान भी रचा है।

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, मोदी ने लाल किले से लगातार 12वां भाषण देकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर हैं। नेहरू ने लगातार 17 स्वतंत्रता दिवस भाषण दिए थे। मोदी ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण 2014 में दिया था, जो 65 मिनट तक चला था। 2015 में लाल किले से उनका उद्बोधन 88 मिनट तक चला था। साल 2018 में, लाल किले की प्राचीर से मोदी ने 83 मिनट की अवधि का संबोधन दिया था। इसके बाद, 2019 में, उन्होंने लगभग 92 मिनट तक भाषण दिया।

2020 में मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 90 मिनट का था। 2021 में उनका स्वतंत्रता दिवस भाषण 88 मिनट का और 2022 में 74 मिनट का था। प्रधानमंत्री मोदी ने 2023 में 90 मिनट तक देश को लाल किले की प्राचीर से संबोधित किया। वर्ष 2017 में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन 56 मिनट का, 2016 में 96 मिनट का और 2015 में 88 मिनट का था। प्रधानमंत्री मोदी का सबसे छोटा भाषण 65 मिनट का है, जो उन्होंने 2014 में दिया था।

इसे भी पढ़ें: 'भारतीयों को स्वतंत्रता को लेकर आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए', स्वतंत्रता दिवस पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

 

मोदी से पहले, 1947 में जवाहरलाल नेहरू और 1997 में इंद्र कुमार गुजराल ने क्रमशः 72 और 71 मिनट के सबसे लंबे भाषण दिए थे। नेहरू और इंदिरा गांधी ने क्रमशः 1954 और 1966 में 14 मिनट के सबसे छोटे भाषण भी दिए थे। पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर कुछ सबसे छोटे भाषण दिए थे। साल 2012 और 2013 में सिंह के भाषण क्रमशः केवल 32 और 35 मिनट तक चले थे। 2002 और 2003 में वाजपेयी के भाषण और भी छोटे थे जो 25 और 30 मिनट के थे।

इसे भी पढ़ें: Mission Sudarshan Chakra | 2035 तक सुरक्षित होगा देश का हर अहम ठिकाना, PM मोदी ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा कवच 'सुदर्शन चक्र' का ऐलान

 

इसके अवाला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार 12 बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित कर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस मामले में अब वह केवल जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार यह संबोधन दिया था। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री पद पर रहीं। अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने कुल 16 बार, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को संबोधित था, जिनमें से 11 संबोधन लगातार थे। भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू (1947-63) ने 17 बार राष्ट्र को संबोधित किया।

 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार