देवरिया में बोले PM मोदी- इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है

By अंकित सिंह | Feb 27, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह देवरिया पहुंचे थे जहां उन्होंने एक बार फिर से परिवारवाद के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि इन चुनावों में मुझे अनेक बार उत्तर प्रदेश आने का मौका मिला है। यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उसे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं। इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में परिवारवादियों के ख़िलाफ़ दलित, शोषित, वंचित सब के सब एकजुट हैं। सामान्य वर्ग ने भी उन्हें पटकनी देनी की ठान ली है। मोदी ने कहा कि योगी सरकार का ही प्रयास है कि इस क्षेत्र में दिमागी बुखार काबू में आया है। ज्यादा से ज्यादा बच्चों का जीवन बच रहा है। कुछ समय पहले मुझे यूपी में 9 मेडिकल कालेजों का एक साथ लोकार्पण करने का मौका मिला था। देवरिया का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भी इसमें शामिल है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पूरी दुनिया को, पूरी मावनजाति को कोरोना महामारी ने अपनी चपेट में लिया। संकट के इस समय परिवारवादियों ने आपकी सहायता करने के बजाए, आपको डराना, चिंता में रखने का काम किया। मोदी ने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है जो यूपी के 9 करोड़ से अधिक पिछड़ों को, 3 करोड़ दलित भाई-बहनों को और सामान्य वर्ग के 3 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। मुश्किल के समय में अपना ही साथ देता है। जो पराया होता है वो इन घोर परिवारवादियों की तरह घर में बैठ जाता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि चीनी मिलों को इन परिवारवादियों के शासन में बंद करा दिया गया। देवरिया का हमारा गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकता है कैसे वो अपनी उपज, बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर था। गन्ने की पर्ची के लिए कभी लाठी तो कभी अपमान सहना पड़ता था। भाजपा नेता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं, चीनी मिलों की आर्थिक हालत सुधारी जा रही है। गन्ना किसानों की आय बढ़े इसके लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग का काम भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Chintan Shivir में अपने मंत्रियों के साथ PM Modi कर रहे महामंथन, कई बड़े फैसले होने वाले हैं!

ABVP ने किया Reservation का समर्थन, कहा देश के लिए व्यवस्था जरूरी

बिहार में जमुई जैसी एक और शर्मनाक वारदात! समस्तीपुर में सड़क किनारे नाबालिग लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

Asian Games में Gold जीतने के बाद Shafali Verma बोलीं, अधिक ट्रॉफियों से चमकेगा महिला क्रिकेट