Haryana में बोले PM Modi, परिवारवाद से मुक्त हो रहा देश, कांग्रेस की टूटती जा रही उम्मीदें

By अंकित सिंह | Sep 25, 2024

हरियाणा में चुनावी प्रचार तेज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के सोनीपत में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने हुंकार भरते हुए साफ तौर पर कहा कि हरियाणा है तैयार, फिर एक बार भाजपा सरकार। नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के शुरूआत में कहा कि सोनीपत की धरती से महान सपूत सर छोटू राम को प्रणाम करता हूं, उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज 25 सितंबर, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती है, गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है। 

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग, दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगिकरण बढ़ता है, तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर मानते थे कि दलितों के सशक्तिकरण में उद्योगों की बड़ी भूमिका होती है। वे देखते थे कि गरीबों, दलितों, वंचितों के पास पर्याप्त जमीन नहीं होती। बहुत से गरीब साथी भूमिहीन होते थे और मजदूरी करके अपनी जिंदगी काटते थे। इसलिए बाबा साहेब कहते थे कि जब फैक्ट्रियां लगती हैं, तब गरीबों, दलितों, वंचितों को अवसर मिलता है। वे इनसे Technical Skills सीखने को कहते थे। 

इसे भी पढ़ें: 'पीडीपी के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी', Mehbooba Mufti बोलीं- अगर डॉक्टर हमें अच्छा इलाज नहीं दे रहा है तो...

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की नीति निर्णयों में, भाजपा के विचारों में आपको बाबा साहेब की यही सोच दिखाई देगी। दलित और वंचित समाज को उद्योगों में अवसर देकर ही सच्चा सशक्तिकरण संभव है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा है, विश्वास हुआ है कि अब भारत, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्त होकर तरक्की कर रहा है। दुनिया को लगता है कि आने वाले समय में कोई देश सबसे तेज आगे बढ़ेगा, तो वो भारत है। मोदी ने कहा कि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश के लिए यहां अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। जरा सोचिए, जब इतनी बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करेंगी तो बहुत अधिक फायदा मेरे हरियाणा को होगा, यहां के नौजवानों व किसानों को होगा।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा