'रिमोट से चलते हैं कांग्रेस के अध्यक्ष', MP में बोले PM Modi, हमारी गारंटी वोट बटोरने की नहीं, देशवासियों के सामर्थ्य बढ़ाने की होती है

By अंकित सिंह | Nov 08, 2023

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के दमोह में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दमोह और पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है - एक बार फिर मोदी सरकार। आप सभी के आशीर्वाद से पूरे विश्व में आज भारत का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरवगान हो रहा है। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा। भारत में हुए G20 सम्मेलन की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। भारत के युवा बेटे-बेटियां खेल के मैदान में आज नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की एक गाथा- बुंदेले हर बोलो, हम बचपन में सुनते थे और एक गाथा आज हम दुनिया को सुना रहे हैं। भारत का ये गौरवगान आज संभव न हो पाता, अगर MP का इतना आशीर्वाद मुझपर न होता।

मोदी ने कहा कि 2014 में जब हम सरकार में आए, तब हमारा देश दुनिया की 10वें नंबर की आर्थिक ताकत था। आज भारत ने 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनकर उस देश को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 200 साल तक हम पर राज किया था। उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि जब तीसरी बार मेरा सेवाकाल प्रारंभ होगा, मैं इस देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की टॉप 3 में लाकर रहूंगा। हमारे गारंटी खजाने लुटाने की नहीं होती, बल्कि हमारी गारंटी देश को ऑन-बान-शान के साथ आगे ले जाने की होती है। हमारी गारंटी वोट बटोरने की नहीं, बल्कि देशवासियों के सामर्थ्य बढ़ाने की होती है। उन्होंने कहा कि आज का ये समय कांग्रेस से सबसे ज्यादा सावधान रहने का है। कांग्रेस वो पार्टी है, जो गरीबों के हक का पैसा छीन लेती है, हजारों करोड़ रुपये के घोटाले करती है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: 'बिखर रहा INDI Alliance', Rajnath singh बोले- कांग्रेस के लिए परिवार ही सबकुछ

नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक समाज को दूसरे समाज से लड़ाकर कुर्सी पर कब्जा करने का खेल खेलती है। कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं है, बल्कि कांग्रेस के लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश ने 10 वर्ष तक कांग्रेस को मौका दिया था। लेकिन किसी को पता ही नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं, क्योंकि सब रिमोट से चल रहा था। आज भी कांग्रेस की रिमोट की आदत नहीं जा रही है, उस समय प्रधानमंत्री रिमोट से चलते थे, इन दिनों कांग्रेस के अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं, लेकिन वो बस नाममात्र के रह गए हैं। कभी कभी वो खुद के मूड में आ जाते हैं। मैंने कहीं पढ़ा कि कल उन्होंने पांडवों को याद किया था। जब रिमोट चलता है, तब वो सनातन को गाली देते हैं, लेकिन रिमोट बंद होते ही उन्होंने सनातन को याद किया। कल उन्होंने कहा कि भाजपा में 5 पांडव हैं। हमे गर्व है कि हम पांच पांडवों की राह पर चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा