P20 की बैठक में बोले PM Modi, युद्ध से किसी का भला नहीं, आतंकवाद दुनिया के सामने बड़ी चुनौती

By अंकित सिंह | Oct 13, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 देशों की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधिमंडल के शिखर सम्मेलन में कहा कि यह दुनिया भर की विभिन्न संसदीय परंपराओं का एक अनूठा संगम है। उन्होंने कहा कि जी20 की अध्यक्षता ने पूरे वर्ष भारत में उल्लेखनीय गतिविधियां सुनिश्चित कीं, चंद्रमा की सतह पर उतरने में भारत को मिली सलफता ने जश्न को और बढ़ा दिया। मोदी ने कहा कि हमारे पास बहस, विचार-विमर्श की हजारों वर्षों की विरासत है, हमारे 5,000 वर्ष से भी पुराने कुछ ग्रंथों में ऐसी प्रणालियों का जिक्र है। उन्होंने कहा कि यह समिट एक प्रकार से दुनिया भर की अलग-अलग संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ है। आप सभी प्रतिनिधि अलग-अलग संसदीय कार्यशैली के अनुभवी हैं। आपका इतने समृद्ध लोकतांत्रिक अनुभवों के साथ भारत आना हम सभी के लिए बहुत सुखद है। 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Raut का दावा, 2024 चुनावों के लिए किया गया है I.N.D.I.A. का गठन, मोदी दोबारा नहीं बनेंगे पीएम

मोदी ने कहा कि भारत चुनावों के दौरान पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए 25 वर्षों से अधिक समय से ईवीएम का उपयोग कर रहा है। 2024 में आम चुनाव के दौरान करीब 100 करोड़ यानी 1 अरब मतदाता वोट डालेंगे। मैं सभी प्रतिनिधियों को अगले आम चुनाव देखने के लिए भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं। इजरायल-हमास युद्ध के बीच मोदी ने कहा कि यह सबके कल्याण और विकास का वक्त है। आतंकवाद दुनिया के सामने बड़ी चुनौती है। युद्ध से किसी का भला नहीं हो सकता है। आतंकवाद मानवता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह शांति और भाईचारे का समया है। उन्होंने कहा कि हमें वैश्विक विश्वास के संकट को दूर करना होगा और मानव विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा। हमें विश्व को एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना से देखना होगा।

प्रमुख खबरें

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा

RBI ने Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, विशेषज्ञों ने बताया आर्थिक स्थिरता के लिए अहम कदम

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

Kerala में AIIMS स्थापित करने का प्रस्ताव किसी बजट घोषणा में शामिल नहीं, Centre ने High Court में कहा