राज्यसभा में बोले PM Modi, नेहरू ने किया था आरक्षण का विरोध, NDA ने आदिवासी बेटी को बनाया राष्ट्रपति

By अंकित सिंह | Feb 07, 2024

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में विस्तार से 4 सबसे बड़ी जातियों के विषय में हम सबको संबोधित किया था। ये 4 जातियां हैं - युवा, नारी, गरीब और हमारे अन्नदाता। हम जानते हैं कि इनकी समस्याएं और सपने एक समान है। इन चारों वर्गों की समस्याओं के समाधान के रास्ते भी एक समान ही हैं। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने ओबीसी को पूरी तरह से आरक्षण नहीं दिया, कभी सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न देने योग्य नहीं समझा, वह सिर्फ अपने परिवार को ही भारत रत्न देते रहे। वे अब हमें सामाजिक न्याय का उपदेश दे रहे हैं और पाठ पढ़ा रहे हैं। जिनके पास नेता के रूप में कोई गारंटी नहीं है वे मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा दांव, UPA कार्यकाल के आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र लाएगी मोदी सरकार, इस दिन होगा पेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि SC/ST और OBC को बड़ी भागीदारी देने में कांग्रेस और साथियों को हमेशा परेशानी रही है। बाबा साहब के विचारों खत्म करने में कोई कसर इन्होंने नहीं छोड़ी। उनको भारत रत्न भी देने की तैयारी नहीं थी, वो भी जब भाजपा के समर्थन से दूसरी सरकार बनी तो बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उच्च शिक्षा में आज SC विद्यार्थियों का नामांकन 44% बढ़ा है। उच्च शिक्षा में ST विद्यार्थियों का नामांकन 65% बढ़ा है। OBC विद्यार्थियों के नामांकन में 45% की बढ़ोतरी हुई है। जब मेरे गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित और आदिवासी परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे, तो समाज में एक नया वातावरण पैदा होगा।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub