प्रधानमंत्री मोदी कल वाराणसी में 2183.45 करोड़ की 52 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे और यहां 2183.45 करोड़ की 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शुक्रवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

प्रधानमत्री दिव्यांगजनों और वृद्धों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा देश के अन्नदाताओं को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसमें पूरे देश के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित होगी।

प्रधानमंत्री की एक बड़ी जनसभा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में प्रस्तावित है। बयान के अनुसार प्रधानमंत्री का हवाई अड्डा पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के अन्य नेता स्वागत करेंगे।

बयान में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह 51वां काशी दौरा होगा। मोदी सुबह लगभग 10 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। इस जनसभा में 50 हजार से अधिक लोगों के भागीदारी करने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।